लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ में युवाओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
कस्बा लक्ष्मणगढ़ में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 117वीं जयंती युवाओं ने शनिवार को इकबाल खान व विनोद जाटव के नेतृत्व में मनाई गई। राजेश व परवीन कनवाडा ने बताया कि शनिवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर लक्ष्मणगढ़ कस्बे के भगत सिंह सर्किल पर स्थित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद किया।