अनूपपुर: वीबी-जी रामजी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम 2 जुलाई को ग्राम बदरा में होगा आयोजित
भारत सरकार द्वारा विकसित भारत- गारंटी फाॅर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी रामजी 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील की गई है योजना का शुभारंभ 2 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय स्तर से किया जाएगा इसके अनुक्रम में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह लांच कार्यक्रम अनूपपुर जनपद के मुख्यालय ग्राम बदरा में आयोजित किया गया है।