बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को लक्ष्मीपुर में एनडीए समर्थित जदयू पार्टी का चुनावी कार्यालय खोला गया। झाझा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उक्त जानकारी 10 बजे दी गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी।