परसिया: इमाम हुसैन की याद में कराए लंगर
जगह जगह बंटा खिचड़ा शरबत और पुलाव
मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस के दौरान शुक्रवार को जगह जगह खिचड़ा और पुलाव बांटकर लंगर कराया गया। परासिया पुराने बस स्टैंड पर बड़ा आयोजन किया गया। इसके अलावा अंबेडकर चौक पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने दूध और खिचड़े का वितरण किया। दोपहर दो बजे से लंगर शुरू हुए।मान पैट्रोल पंप के समीप भी लंगर वितरण किया गया। पिपरिया रोड पर रेलवे पुल के समीप लंगर कराए गए।