गिरिडीह बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को 10 बजे से गिरिडीह के हाई स्कूल मकतपुर समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मां शारदे की पूजा आराधना की गई। विभिन्न स्कूलों कॉलेजों और कोचिंग संस्थान में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा आराधना किया गया। तत्पश्चात आरती और प्रसाद का वितरण किया गया।