मथुरा: शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, इस भीषण हादसे में बुझा परिवार का इकलौता चिराग
राया क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।जब एक शादी समारोह से लौट रहे 22 वर्षीय युवक को एक अज्ञात वाहन ने बेरहमी से रौंद दिया। इस हादसे ने न केवल एक परिवार का सहारा छीना है। हादसा गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात का है। राया के खिरारी गांव का रहने वाला अभिषेक अपनी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।