शाहनगर: शाहनगर में सुहागिनों ने किया चांद का दीदार, करवा चौथ पर छलका प्यार का सागर!
जिले के शाहनगर क्षेत्र में शुक्रवार को महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने निर्जला उपवास शुरू किया और शाम को पारंपरिक परिधानों में सजधजकर पूजा की।रात्रि करीब 10 बजे जैसे ही चांद निकला, महिलाओं ने चलनी से चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखकर अर्घ्य दिया और व्रत खोला।