चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित बोडदा पुल के पास बुधवार शाम एक युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रेलवे क्षेत्र बारहखोली निवासी महेश झाईरा किसी निजी कार्य से बोडदा पुल की ओर गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद 5 से 6 नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी।