अगिआंव: पवना में बेलगाम ट्रैक्टर ने मचाया तांडव, बाइक सवार हुआ घायल; गुस्साए ग्रामीण बोले- अब चुप नहीं बैठेंगे, सड़क पर उतरेंगे
भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र अंतर्गत पवना बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालू लदे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।