बीना: मंडीबामोरा खुरई रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ ट्रैक्टर ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bina, Sagar | Mar 28, 2026 आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी बामोरा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा है। मंडी बामोरा-खुरई रोड पर पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और चेकिंग के दौरान बांस के नीचे छुपाकर रखी गई 14 पेटी देशी शराब जब्त कर ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी, शराब विदिशा जिले से मंडी बामोरा लेकर आ रहे थे।