घोसी: चैती छठ पर्व अनुष्ठान के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते हुए भगवान भास्कर को किया अर्घ अर्पित
घोसी नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पर्व अनुष्ठान के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया। अनुष्ठान के तीसरे दिन नगर पंचायत के घोसी गांव स्थित सूर्य मंदिर, देहुनी सूर्य मंदिर समेत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दर्जन ऑन छठ घाट पर छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित कर परिवार एवं क्षेत्र के अमन चैन के लिए पूजा पाठ किया।