शाहबाद: तेज रफ्तार का कहर: बाइक अनियंत्रित होने से युवक की हुई मौत
Shahbad, Baran | Apr 18, 2026 जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे मिली क्षेत्र के राजपुर–करहाल मार्ग पर देर रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में चल रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे चालक युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।