अनूपगढ़: अनूपगढ़ की धान मंडी में पसरा सन्नाटा, मंडी के गेट बंद, नहीं हुई कृषि जिंसों की बोली
नई धान मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद की नई प्रणाली के विरोध में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। नई धान मंडी के सभी गेट को व्यापार मंडल के निर्देशों पर बंद रखा गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील के गोदारा ने आज गुरुवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में स्लॉट और बायोमेट्रिक प्रक्रिया को शामिल किए जाने पर विरोध किया जा रहा है।