जमुनहा: सोनवा स्टोर के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई हजारों की चोरी
सोनवा थाना क्षेत्र के सोनवा स्टोर पास कैदुवा निवासी बाबादीन दो वर्षों से सोनवा स्टोर के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करते है। जहां पर चोरों ने गुरुवार बीती रात शूटर में लगे ताले को तोड़कर हजारों रुपया के इलेक्ट्रॉनिक के समान उठा ले गए। जब इसकी जानकारी शुक्रवार को दुकानदार को हुई तो पीड़ित ने सोनवा थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।