जमुनहा: शक्ति दीदी टीम ने तहसील जमुनहा क्षेत्र मे महिलाओ व बालिकाओं को बताए साइबर फ्राड से बचने के तरीके
तहसील जमुनहा क्षेत्र के जिगनिहा, इटरौरी, आदि स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया। कि किसी भी प्रकार से यदि कोई भी फोन पर आपसे कोई भी ओटीपी साझा करने के लिए कहता है। तो कतई ऐसा ना करें क्योंकि कभी भी बैंक कर्मी या बैंक आपसे आपके फोन पर कोई भी ओटीपी या बैंक संबंधित डिटेल नहीं मांगता।