बारा: यमुनानगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शांतिपूर्वक संपन्न, पुलिस रही सुरक्षा में मुस्तैद
Bara, Allahabad | Apr 14, 2026 यमुनानगर क्षेत्र में आज मंगलवार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।