रामनगर: रोडवेज बस की टक्कर से केसियापुर मजरे लोहटीजई के युवक की हुई मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
दीपक पांडे रिश्तेदारी में अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे।तभी रोडवेज बस की टक्कर से केसियापुर मजरे लोहटीजई के दीपक पांडे पुत्र अंबिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी कामिनी पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी और गर्भ में पल रहे बच्चे को छोड़ गए हैं।