नौबतपुर: नौबतपुर क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित
नौबतपुर क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और डालियां सड़कों पर गिर गईं,जिससे यातायात बाधित हो गया। नौबतपुर-एम्स नहर रोड स्थित सुरसेरा पुल के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से