धमतरी: प्लास्टर की मूर्तियों पर रोक लगाने के लिए मूर्तिकार चित्रकार संघ ने कलेक्टर से की मांग
पर्यावरण संरक्षण व जल प्रदूषण को रोकने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित मूर्तियों पर रोक लगाने छत्तीसगढ़ मुर्तिकार चित्रकार संघ द्वारा कड़ा विरोध कर धमतरी कलेक्टर, महापौर व हिन्दू जागरण मंच को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने बताया कि प्लास्टर की मूर्तियां विसर्जन के समय नदी तालाब में मिट्टी की तरह घुलता नहीं है । जिससे पर्यावरण व जल प्रदूषण होता है।