नजीबाबाद: मंडावली में रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
रविवार 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडावली थाना क्षेत्र के मझाड़ी तिराहे पर 13 व 14 जून बीती रात एक रोडवेज बस (UK 08 PA 1780) ने मोटरसाइकिल (UP 20 AA 0893) को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक दिनेश (45), पुत्र प्रसादी, निवासी ग्राम शेखुपुरा आलम, थाना मंडावली, गंभीर रूप से घायल हो गया।