बरेली: शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले युवक ने पत्नी पर लगाया मां की हत्या का आरोप
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले एक युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी उसकी मां के साथ आए दिन मारपीट किया करती थी। उसकी मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के लिए निर्देशित किया है।