बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर गोसाई गोटिया में दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया जख्मी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर गोसाई गोटिया में दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।