पन्ना: अजयगढ़ में कॉलेज टॉपर सुसाइड केस में सनसनीखेज मोड़, ब्लैकमेलिंग की चैट आई सामने!
Panna, Panna | Jun 7, 2026 लोढ़ापुरवा गांव की बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि उर्फ प्रिया मिश्रा सुसाइड मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच और मृतिका के मोबाइल से मिली वाट्सअप चैट से साफ हुआ है कि छात्रा ने डिप्रेशन में नहीं, बल्कि भीना गांव के बड़कू ठाकुर नाम के युवक की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया था।