जगाधरी: कृषि मंत्री कंवर पाल ने साढ़ौरा में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, बाइक चलाकर तटबंध तक पहुंचे
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने सढ़ौरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों खानुवाला व चिंतपुर का दौरा किया। उन्होंने सोम नदी में पानी ज्यादा आने के कारण टूटे हुये तटबंध को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारिओं को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुये नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हर संभव सहायता की जाएगी।