पुनासा: भेसामा में पानी के लिए हाहाकार, घंटों लाइन में ग्रामीण ,एक कुएं पर सैकड़ों की भीड़
Punasa, Khandwa | Jun 20, 2026 खंडवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेसामा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। गांव में पिछले करीब दो महीनों से भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि गांव की महिलाएं, बहनें, बुजुर्ग और बच्चे परेशान है । घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है ।