गोमिया: गोमिया के बारीडारी में तालाब में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम
Gumia, Bokaro | Jun 10, 2026 गोमिया प्रखंड के ग्राम बारीडारी में बुधवार को नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 34 वर्षीय महावीर तुरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महावीर रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे घर के पास स्थित तालाब में स्नान करने गए थे। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं।