मथुरा: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सेठवाड़ा स्थित कार्यालय पर मनाई राजीव गांधी की 81वीं जयंती
सेठवाडा स्थित जिला कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में भारत के पूर्व युवा प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वी जयंती मनाई जहां उन्होंने पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम करते हुए उनके विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के किए गए कार्यों की सराहना की