समस्तीपुर: घूस मांगने वालों की जूते से पिटाई करें, मुझे भी बुलाएं: BJP विधायक
समस्तीपुर में मोहिउद्दीन नगर से BJP विधायक राजेश कुमार ने कहा है कि जो भी घूस मांगे उसकी जूते से पिटाई करें और मुझे भी बुलाएं। गुरुवार को राजेश कुमार संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आवास योजना में नाम जोड़ने का काम चल रहा है। गांव में दलाल से लेकर सरकारी मुलाजिम 1,500 से 2,000 रुपए घुस मांग रहे हैं।