समस्तीपुर: हरपुर सिंघिया में खेलते समय बाइक की चपेट में आया बच्चा, DMCH में भर्ती
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के हरपुर सिंघिया गांव में शुक्रवार की संध्या लगभग 6:00 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से खेल रहे बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान गांव के ही सुनील राम के पुत्र सावन कुमार के रूप में की गई। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच किया गया रेफर।