नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो लावारिस बैग से अवैध शराब बरामद किया
Namkum, Ranchi | Jul 2, 2026 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो लावारिस बैग से अवैध शराब बरामद किया है। गुरुवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ हटिया–रांची रेलखंड के बीच जांच के दौरान ट्रेन के सीट के नीचे मिले दो लावारिस बैग मिला। लावारिस बैग की रांची स्टेशन पर जांच की गई, तब उससे 32 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।