गौतम बुद्ध नगर: नोएडा सेक्टर-62 मॉडल टाउन के पास दो गाड़ियों की टक्कर से लगी आग
शुक्रवार दोपहर तकरीबन 3:02 मिनट पर घटना से संबंधित सूचना के मुताबिक NH-24, सेक्टर 62 मॉडल टाउन के पास दो गाड़ियों की टक्कर से आग लगी। यातायात पुलिस ने तुरंत फायर टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं, स्थिति नियंत्रण में। पुलिस मौके पर जांच में जुटी।