पिछोर: पिछोर में काली माता मंदिर से मां बिजासन मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई, क्षेत्रीय विधायक की पत्नी भी शामिल रहीं
आज शुक्रवार को शाम 6:00 बजे पिछोर नगर की कई सैकड़ो की संख्या में माताएं बहनों द्वारा चुनरी यात्रा निकाली गई।चुनरी यात्रा नगर के काली माता मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए 151 मीटर की चुनरी मां बिजासन के श्री चरणों में भेंट की गई,चुनरी यात्रा डीजे बैंड बाजे एवं घोड़े बग्गी के साथ निकाली गई,कई सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने हुई शामिल।