हुज़ूर: भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रही स्कार्पियो ने मारी टक्कर एक की मौत
Huzur, Bhopal | Aug 28, 2024 भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।