गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर मोड़ के समीप टेंपो और बोलेरो की टक्कर में एक महिला घायल
Garhwa, Garhwa | Jan 29, 2024 गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर गांव निवासी संजू पासवान की पत्नी पिंकी देवी हुर मोड़ पर हुई टेम्पो और बोलेरो के टक्कर में घायल हो गई। पिंकी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर से टेंपो पर बैठकर गढ़वा आ रही थी इस दौरान एक बोलेरो ने उसके टेंपो में टक्कर मार दिया जिसमें टेंपो पलट गई और पिंकी को गंभीर चोट लगी है