गढ़वा: ओबरा पंचायत की उपमुखिया कविता देवी को मिला मुखिया का वित्तीय प्रभार, उपायुक्त ने जारी किया आदेश
Garhwa, Garhwa | Jan 29, 2024 उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत सचिवालय में पिछले पांच महीने से अनुपस्थित रहने वाली मुखिया चंद्रमुखी कुमारी के स्थान पर उप मुखिया श्रीमती कविता देवी को मुखिया का वित्तीय प्रभार देने का निर्देश बीडीओ बिजय राम को दिया गया है। इस संबंध में समाहरणालय गढ़वा के ज्ञापांक 117 के आलोक में पत्र जारी किया गया है।