हुसैनाबाद: गांधी चौक की बिगड़ी तस्वीर: कूड़े के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था से लोगों में नाराज़गी
हुसैनाबाद: नगर पंचायत क्षेत्र का सबसे व्यस्त और प्रमुख इलाका गांधी चौक इन दिनों गंदगी और कूड़े के ढेर की वजह से चर्चा में है। चौक के आसपास फैले कचरे और बदहाल सफाई व्यवस्था से स्थानीय लोग, दुकानदार और राहगीर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर नियमित सफाई और कचरा उठाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर दिन