राजगीर: एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के लिए जू सफारी राजगीर में ट्रॉफी गौरव यात्रा का हुआ शुभारंभ
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु बुधवार की सुबह करीब 11.45 बजे जू सफारी राजगीर में अवस्थित ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी व राम सुंदर एम , निदेशक, जू सफारी राजगीर एवं आरपी सिंह परिहार ,कुल सचिव ,नालंदा विश्वविद्यालय समेत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया.