राजगढ़: गांव महलाना दिखनादा में दो पक्षों के बीच मारपीट, युवक का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप, कई घायल, एक को किया रैफर
Rajgarh, Churu | Mar 6, 2026 गांव महलाना दिखनादा में जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे स्पीकर की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों की ओर से परस्पर मारपीट करने के मामले दर्ज हुए हैं।घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि अनेक लोग घायल हुए है। सुनील कुमार धाणक निवासी महलाना दिखनादाने मामला दर्ज करवाया है। बताया कि आशिष से मारपीट कर गाड़ी में डालकर ले जाने व मरा समझ डाल गए।