ललितपुर: ग्राम बिरारी के पास पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर
ग्राम बिरारी के पास शुक्रवार दोपहर के समय एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना के दौरान दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सक की परीक्षण के बाद एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।