कृषि कार्यालय गड़हनी में ई केवाईसी व फॉर्मर आईडी अभियान को लेकर मंगलवार शाम 4 बजे सभी कर्मियों के साथ बैठक किया गया। बैठक में सभी कर्मी चार दिन का अपना अपना रिपोर्ट कृषि पदाधिकारी के सामने सौंपा। ये अभियान 17 जनवरी से सात निश्चय 3 सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत हो रहा है। चार दिनों में लक्ष्य के 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।