सीतामऊ: नाहरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, पिस्टल और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ग्राम कोलवा से
मंदसौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कोलवा से मेहफुज मंसूरी निवासी इंदिरा कॉलोनी मंदसौर एवं मयंक जैन निवासी लालघाटी रोड,संजीत नाका मंदसौर को एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया,दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है,