ई-अटेंडेंस व्यवस्था के विरोध में राज्य अध्यापक संघ ने रविवार को आगर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। संघ के जिला अध्यक्ष भारत जाटव ने दोपहर 2 बजे बताया कि बिना किसी स्पष्ट आदेश के ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों का वेतन रोका गया है, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क