गाजियाबाद में मोदीनगर इलाके के विश्वकर्मा बस्ती में गुरुवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।