आगर: आगर उज्जैन मार्ग पर केयर हॉस्पिटल के पास दो बाइक टकराईं, एक युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
आगर उज्जैन मार्ग पर केयर हॉस्पिटल के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइक की आपसी टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक बाइक का चालक संतोष कुमार घायल हुआ । उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती किया गया है।