रविवार को दोपहर करीब 2 बजे छतरपुर जिले के कैंडी के अजय पार सरकार में युवा साधु ने भक्तों के कल्याण और संकट निवारण की कामना से करीब एक घंटे तक कठिन अग्नि तपस्या की। अंगारों और धूनी के बीच की गई इस तपस्या को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। साधु ने बताया कि उन्होंने यह तपस्या अपने सिद्ध बब्बा के आदेश पर की है।