घाटशिला थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित विभूति संस्कृति संसद के पीछे मोहल्ले में रविवार दोपहर 1 बजे लगभग दिनदहाड़े चोरी का मामला प्रकाश में आया. दोपहर 12:45 से 1:25 बजे के बीच चोर मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और सीधे अलमीरा को निशाना बनाया। सेवानिवृत्त शिक्षक बलराम झा के घर से चोर करीब 1 लाख के सोने के झुमके, 10 हजार के मोती का हार और 10 हजार नकद लेकर फरार।