पनागर: बेपरवाह प्रशासन ग्राम मलारा में दूषित पानी की मार,जिम्मेदार मौन
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक-एक बूंद पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वहीं बरेला के ग्राम मलारा में प्रशासनिक लापरवाही का एक बेहद खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है। गांव में पीने के पानी की मुख्य पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह लाइन गंदी नालियों के बीच से होकर गुजर रही है। ग्रामीणों को एक दिन छोड़कर एक दिन पान