फर्जी शिक्षकों पर विभाग के द्वारा शिकंजा कसे जाने की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर फर्जी शिक्षकों में हरकम्प मचा हुआ है। दलसिंहसराय समेत पूरे जिले के फर्जी शिक्षकों में इसको लेकर काफी बेचैनी देखी जा रही है ऐसे मौके पर बताया गया कि विभाग की कार्रवाई से इन शिक्षकों पर गाज गिरना तय है।