महाराजगंज: महाराजगंज वार्ड नंबर 3 में खटिया सीसी रोड निर्माण के विरोध में मोहल्ले वासियों ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन
12 मई मंगलवार की दोपहर 2 कस्बे वासी सीसी निर्माण कार्य मे धांधली का आरोप लगाते हुए,तहसील परिषद में प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है लाखों रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड मे मानक विहीन कार्य कराया जा रहा है। जिसका विरोध विगत काफी दिनों से चल रहा है। जिसकी शिकायत विभिन्न माध्यमों से की गई, परंतु कोई कार्यवाही न होने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया है।