भीलवाड़ा: पानी में डूबा वस्त्रनगरी का विकास, केवल वादे, हकीकत में जलभराव, गोविंदनगर की सड़कों पर तालाब
भीलवाड़ा। शहर के कोटा रोड पर वार्ड नंबर 55 में गोविंदनगर क्षेत्र में नालियों के अभाव और बारिश के पानी की सही निकासी व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्रवासी बुरी तरह परेशान हैं। हर बारिश के बाद सड़कें तालाब में बदल जाती हैं, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।